top of page

दिल्ली से लंदन का रोमांचक सफर

दिल्ली से लंदन तक का सफर रोमांचक ही नहीं बल्कि कई सारे अनुभवों का पिटारा है। आइये पढ़ते है उन सारे रोमांचक अनुभवों को दीपिका श्रीवास्तव की लेंस से।

मैं पहली बार लंदन साल २०१७ में गयी थी। साथ में थे मेरी पति और मेरी ४ साल की नन्ही से बेटी। मन में उत्साह भी था और साथ में डर भी की कहीं इस लम्बे सफर को तय करने में कोई दिक्कत ना आन पड़े। लंदन और भारत के विविध तापमान की कारण समझ में नहीं आ रहा था की हम और हमारी छोटी सी बेटी सब कुछ कैसे संभालेंगे। लेकिन मैंने अपनी तैयारी सूझबूझ से करना सही समझा। हमने Google पर सारी जानकारी खोजना शुरू किया।


तो इस ब्लॉग में वो सारी जानकारी मैं आपके साथ साझा करुँगी जो मेरे लिए और मेरी बेटी के लिए बहुत लाभपूर्ण साबित हुई। तो चलिए शुरुआत करते है लंदन के तापमान से।


लंदन में गर्मियों का मौसम छोटा और आरामदायक रहता है। ज़्यादातर आंशिक रूप से बादल छाए रहते हैं। और इसके विपरीत लंदन की सर्दियांँ काफी लंबी, बहुत ठंडी, हवादार होती है और अधिकतर बादल छाए रहते हैं। वर्षाकाल के दौरान, तापमान आमतौर पर 3.8° C से 23° C तक होता है।


लंदन घूमने का सबसे अच्छा समय जून की शुरुआत से सितंबर के अंत तक है। लेकिन हम जा रहे थे फरवरी में जो लंदन का सबसे ठंडा महीना माना जाता है। इस समय के दौरान लंदन का न्यूनतम तापमान 2°C से 3°C और अधिकतम तापमान 10°C तक रहता है।


दिल्ली से लंदन की नॉनस्टॉप उड़ान की अवधि लगभग 9.5 घंटे है। आप कनेक्टिंग फ्लाइट भी बुक कर सकते हैं। कनेक्टिंग उड़ानों की अवधि 42 घंटे तक हो सकती है। हमारी उड़ान कनेक्टिंग थी इसीलिए हमें करीबन १४ घंटे का सफर तय करना था। वैसे दिल्ली से लंदन जाने के लिए कई अच्छी उड़ाने हैं पर हमारी टिकट Etihad Airways की थी।


Etihad Airways में हमारा सफर करीबन 14 घंटो का हो गया था क्यूंकि Abu Dhabi में कुछ घंटो का layover था। हमारा फ्लाइट का सफर बहुत आसान और आरामदायक रहा। Etihad Airways के सहयोगी कर्मी बहुत अच्छे है। मगर आप कुछ बातों का ज़रूर ध्यान रखें अगर आप बच्चे के साथ उड़ान भर रहे है।


  • बच्चों के साथ यात्रा करने से पहले आप बच्चों को हेल्दी खाना दे। उनको जंक और बहुत आयॅली फूड नहीं दे। इससे यात्रा के दौरान बच्चों को पेट में दर्द, उल्टी की समस्या हो सकती है।

  • यात्रा करने से पहले आप अपने बच्चे को डॉक्टर के पास ज़रूर ले जाए। डॉक्टर की सही सलाह ले और उसे पालन करें।

  • सुनिश्चित करें कि आपके बच्चे का टीकाकरण पूरा हो चुका हो।

  • बच्चे के जरूरत का सामान अपने साथ अवश्य रखें।

  • कुछ हलके नाश्ते अपने साथ अवश्य रखिए। layover के समय आपको इन हलके नाश्ते की ज़रुरत पड़ सकती है।


लन्दन में काफी इंडियन स्टोर्स है इसीलिए आपको भारतीय खाना ढूढ़ने में कठिनाई नहीं होगी। वेस्ट लंदन के साउथहॉल में आपको काफी भारतीय समुदाय मिल सकते हैं।आपको रंग-बिरंगी साड़ियों में महिलाएं, समोसे और भारतीय मिठाइयां बेचने वाले स्ट्रीट फूड स्टॉल और दुकान के सामने लटके हुए चमकीले कपड़े मिल जाएंगे।


और अगर आपको लंदन में गर्म कपड़ो की ज़रुरत है तो आप लंदन के Primark Store अवश्य जाए। यहाँ गरम कपड़े काफी किफायती दाम पे मिल जाते है जिनकी गुणवत्ता भी काफी अच्छी होती है।


लंदन के लिए वीसा

लंदन के वीसा के लिए आपको UK Standard Visitor Visa आवेदन करना पड़ेगा। UK Standard Visitor Visa के अंतर्गत आप निम्नलिखित कोई भी कार्य कर सकते हैं -

  • छुट्टियां (holidays)

  • पारिवारिक आगमन (family visit)

  • दोस्तों से मिलना (meet up friends)

  • दूसरे देश से गुजरना या 'पारगमन' करना (pass through or 'transit' to another country)

  • एक बैठक में हिस्सा लेना (attend a meeting)

  • एक स्कूल विनिमय कार्यक्रम में भाग लें सकते है (participate in school exchange program)

  • आपात चिकित्सा (medical emergency)

लंदन एक खूबसूरत शहर है जो भारतीयों का तहे दिल से स्वागत करता है। और यही कारण है कि बहुत से लोग लंदन चले जाते हैं और प्रवासी के रूप में रहते हैं। यह जगह उन अवसरों से भरी हुई है जिनसे दूर रह पाना भारतीयों के लिए मुश्किल है। लंदन का रास्ता भारतीयों के लिए नए जीवन के द्वार खोलता है। और हम कह सकते हैं कि वहां जीवन दिलचस्प और रोमांचक है।


आपको यह ब्लॉग कैसा लगा, हमें नीचे कमेंट सेक्शन में लिख कर ज़रूर बताए।

25 views2 comments
bottom of page